मकान मालिक ने ही की 11 लाख की चोरी, 24 घंटे में गिरफ्तार

  • कैसे किया घटना को अंजाम? पुलिस ने किया खुलासा
  • डीवीआर भी चोरी, सबूत छिपाने की थी कोशिश
  • चोरी की पूरी रकम बरामद, आरोपी हिरासत में

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 11 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हो गया। वारदात करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मकान मालिक ही निकला। पुलिस ने घटना के 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की रकम बरामद कर ली।

कैसे सामने आया मामला?
डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी के बैंक मैनेजर ने सोमवार को पुलिस को तिजोरी टूटने और 11 लाख रुपये गायब होने की सूचना दी। साथ ही चोर डीवीआर भी ले गया था। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को कैसे हुआ शक?
जांच के दौरान मकान मालिक हरीश गोयल से पूछताछ हुई। उसकी बातों में विरोधाभास देखकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी स्वीकार कर ली।

कैसे दी वारदात को अंजाम?
आरोपी ने बताया कि रविवार को ब्रांच बंद रहती है। इसलिए उसने सब्बल से ताले तोड़े और तिजोरी से कैश चुराकर डीवीआर भी ले गया ताकि सबूत मिट जाएं। पुलिस ने उसके पास से पूरी रकम बरामद कर ली।

Back to top button