मिशन शक्ति 5.0 : छात्राओं को नारी सशक्तिकरण

  • डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपदभर के कॉलेजों में हुआ आयोजन
  • छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, साइबर क्राइम और सरकारी योजनाओं की जानकारी
  • गुड टच-बैड टच पर खुली चर्चा, आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

अंबेडकरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न डिग्री कॉलेजों और इंटर कॉलेजों में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्राओं को कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन सेवाएं और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कई कॉलेजों में हुआ आयोजन, छात्राओं ने लिया सक्रिय भाग

यह जागरूकता कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, कृषक महाविद्यालय रुद्रपुर बरियावन, सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर सहित जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों में संपन्न हुआ। छात्राओं को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर के उपयोग व महत्व की जानकारी दी गई।

साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता पर जोर

टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की सावधानियों के बारे में बताया और जागरूक किया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया गतिविधि की तुरंत 1930 या 112 पर सूचना दें। ऑनलाइन ठगी के मामलों से कैसे बचा जाए, इस पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, संवेदनशील मुद्दों पर खुली चर्चा

छात्राओं को गुड टच और बैड टच की पहचान, उनके प्रति प्रतिक्रिया और उचित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी दी गई। घरेलू या सामाजिक परिवेश में होने वाले संभावित दुर्व्यवहार को लेकर भी छात्राओं को सतर्क रहने और उचित प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading