
समस्तीपुर में 2 किमी रोड शो
ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में वोट की अपील
SIR से 65 लाख वोट कटने पर चिंता जताई
समस्तीपुर। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को समस्तीपुर में 2 किमी तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व DGP ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन की अपील की। प्रियंका गांधी के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी रोड शो में मौजूद रहे।
रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने सहरसा में महागठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में SIR के माध्यम से 65 लाख वोट काट दिए गए। उन्होंने कहा, “आपके अधिकार कट रहे हैं, आपको कमजोर किया जा रहा है। वोट कटना मतलब नागरिकता खत्म कर देना। ये बड़ी साजिश है।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का समय कीमती है और जनता को फालतू मुद्दों में उलझाया जा रहा है।
प्रियंका गांधी ने बिहार में पिछले 20 साल से एक ही सरकार होने और मुख्यमंत्री के सम्मान की अनदेखी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी के बड़े नेता केवल अतीत की बात करते हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते।”
सिंहावलोकन का एक दिलचस्प पल तब आया जब मंच पर प्रियंका गांधी को माला पहनाई जा रही थी। इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लोगों को हटाकर सीधे माला में घुसकर प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाई।








