आंध्र प्रदेश के सलूर में बस में आग

सलूर, आंध्र प्रदेश।
गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के सलूर में एक बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में 10 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे का विवरण

  • बस पहाड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी, तभी इंजन से चिंगारियां निकलने लगी और धुआं उठने लगा।
  • ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को उतरने का निर्देश दिया।
  • कुछ ही देर में इंजन में आग फैल गई।
  • फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

जिला ASP अंकिता सुराना ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। तकनीकी जांच जारी है।

पहले का दर्दनाक हादसा

24 अक्टूबर को कुर्नूल में एक प्राइवेट बस में आग लगने से 20 यात्री जिंदा जल गए थे

  • बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।
  • NH-44 पर बाइक और बस की टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे फ्यूल टैंक से टकराई, जिससे बस में आग लग गई।
  • बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई जल गए।
  • 19 यात्रियों ने कूदकर जान बचाई और उन्हें कुर्नूल सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
  • Related Posts

    पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

    Continue reading
    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

    गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *