बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का 105वां दीक्षांत समारोह आगामी 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रभाग के सदस्य और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वी.के. सारस्वत होंगे। वे मुख्य समारोह में छात्रों को दीक्षांत संबोधन देंगे।

बीएचयू प्रशासन ने सोमवार को समारोह से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की सूची और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्रों को स्वीकृति फॉर्म ऑनलाइन भरकर 5 दिसंबर तक जमा करना अनिवार्य किया गया है।

दीक्षांत की तैयारियां तेज़

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के छात्र-छात्राओं को अपने साफा-उत्तरीय (दीक्षांत वेशभूषा) के लिए अपने छात्र लॉगइन से 200 रुपये शुल्क 5 दिसंबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद 6 से 11 दिसंबर तक संबंधित संकायों में साफा और उत्तरीय का वितरण किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड

बीएचयू प्रशासन ने परंपरागत परिधान को अनिवार्य किया है —

छात्राएं: लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज या लाल कुर्ता-सफेद पायजामा

छात्र: सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद धोती

16 दिसंबर तक चलेंगे उपाधि वितरण समारोह

मुख्य दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को संपन्न होने के बाद 16 दिसंबर तक संकायों और संबद्ध महाविद्यालयों में उपाधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. वी.के. सारस्वत का परिचय

डॉ. सारस्वत देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों में शामिल हैं। वह डीआरडीओ के महानिदेशक और रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जेएनयू के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे नीति आयोग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *