धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर होगा इलाज

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।

डॉ. प्रतीत समदानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती तो कभी घर लौट रहे थे। उन्हें आज सुबह साढ़े 7 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली

सेहत में सुधार

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने मंगलवार को कहा था कि अभिनेता की सेहत में सुधार आ रहा है। उन्होंने फैंस से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए दुआ करने का अनुरोध किया।

फर्जी खबरों पर नाराजगी

11 नवंबर की सुबह मीडिया में अभिनेता की निधन की फर्जी खबर फैल गई थी। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *