शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद, निफ्टी भी हल्की तेजी में

गिरावट वाले सेक्टर: IT, मेटल, ऑटो

कारण: ग्लोबल संकेत कमजोर, NDA जीत पहले से अनुमानित

नुकसान से बचाव: डाइवर्सिफाई करें, लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टिंग, इमोशंस को कंट्रोल करें

विदेशी निवेशक बेच रहे, घरेलू निवेशक खरीद रहे

लखनऊ। शुक्रवार 14 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स दिन में करीब 450 अंक गिरकर 84,029 तक गया, लेकिन अंत में 84,562 अंक पर 84 अंक की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी भी 139 अंक गिरकर 25,879 पर गया, फिर 25,910 पर 31 अंक ऊपर बंद हुआ।

तेजी और गिरावट वाले सेक्टर:
तेजी देखने को मिली PSU बैंक (+1.17%), फार्मा (+0.59%) और बैंकिंग (+0.15%) में। वहीं IT (-1.03%), मेटल (-0.89%) और ऑटो (-0.52%) सेक्टर में गिरावट रही।

बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण:
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर होने से वैश्विक बाजार नरम रहे, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा। इसके अलावा बिहार में NDA की जीत पहले से अनुमानित थी, इसलिए प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली।

निवेशक कैसे बचें नुकसान से:
विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेशक डाइवर्सिफाई करें, लॉन्ग-टर्म निवेश पर ध्यान दें और इमोशंस को कंट्रोल करें। छोटी गिरावट या तेजी में जल्दबाजी न करें।

विदेशी और घरेलू निवेशक:
13 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹384 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने ₹3,092 करोड़ खरीदे। इस महीने अब तक FIIs ने ₹8,684 करोड़ और DIIs ने ₹32,891 करोड़ के शेयर का लेन-देन किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति:
एशियाई बाजार में जापान निक्केई 1.77% और कोरिया का कोस्पी 3.81% गिरा। अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स 1.65% और नैस्डेक 2.29% नीचे बंद हुआ।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *