
मुंबई। इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ दो नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी ₹500 करोड़ जुटाएगी, जबकि SME में गलार्ड स्टील ₹37.50 करोड़ का इश्यू लाएगा। दोनों IPO 19 से 21 नवंबर तक खुले रहेंगे।
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी IPO डिटेल्स:
- ओपनिंग: 19 नवंबर 2025
- क्लोजिंग: 21 नवंबर 2025
- बुक-बिल्ट इश्यू: ₹500 करोड़
- फ्रेश इश्यू: 1.50 करोड़ शेयर ₹180 करोड़
- OFS: 2.67 करोड़ शेयर ₹320 करोड़
- प्राइस बैंड: ₹114–₹120 प्रति शेयर
- बुक-रनिंग लीड मैनेजर: आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड
- रजिस्ट्रार: MUFG इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
IPO से जुड़ी अन्य तारीखें (Tentative):
- शेयर अलॉटमेंट: 24 नवंबर
- रिफंड / शेयर क्रेडिट: 25 नवंबर
- लिस्टिंग: 26 नवंबर
कंपनी का प्रोफाइल:
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक ग्लोबल वर्टिकल SaaS कंपनी है, जो 2000 में कर्नाटक के मैसूर में स्थापित हुई। यह कंपनी लर्निंग और असेसमेंट मार्केट पर फोकस करती है और AI-बेस्ड डिजिटल लर्निंग, असेसमेंट सॉल्यूशंस और इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम्स प्रदान करती है।
कंपनी का बिजनेस अब यूएस, यूके, मिडिल ईस्ट और एशिया में फैला हुआ है और यह एडटेक और कॉर्पोरेट ट्रेनिंग के लिए सॉफ्टवेयर सर्विसेज देती है।
इसके अलावा, मार्केट में इस हफ्ते 7 नए IPO लिस्ट होंगे, जिनमें टेक्नो क्लीन एयर जैसे नाम शामिल हैं।








