विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में बेस्ट BLO को डीएम ने किया सम्मानित

आगरा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR) के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले पूरा करने पर जिले के तीन बेस्ट BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सम्मानित किया। सम्मानित BLO में शीला देवी, देवेंद्र सिंह और शुभम अवस्थी शामिल हैं।

शीला देवी की उपलब्धि
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 395, प्राथमिक विद्यालय नगला बेल की BLO शीला देवी ने 500 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और BLO ऐप के माध्यम से डिजिटाइज कर पूरे जिले में सबसे पहले 100% डाटा फीडिंग की उपलब्धि हासिल की।

अन्य BLO की प्रदर्शन

  • फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या-3, प्राथमिक विद्यालय उत्तू के BLO देवेंद्र सिंह ने 462 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया।
  • बाह विधानसभा क्षेत्र, मतदेय स्थल संख्या 13, प्राथमिक विद्यालय पापरीनागर कम्पोजिट के BLO शुभम अवस्थी ने निर्धारित समय से पहले शत प्रतिशत कार्य पूरा किया।

डीएम और निर्वाचन अधिकारी की अपील
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र की सभी प्रविष्टियों को तत्काल BLO को प्रदान करें और आखिरी दिन का इंतजार न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे BLO और सुपरवाइजर को सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए गणना पत्र की प्रविष्टियां सही-सही भरें और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *