लखनऊ चौक में गोमती नदी में महिला कूदने की घटना

लखनऊ। बुधवार शाम लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में गोमती नदी में एक महिला कूद गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। लगभग 10 घंटे की कोशिशों के बाद महिला का शव नदी से बरामद हुआ।

घटना का विवरण
बुधवार शाम करीब 7:45 बजे चौक थाना क्षेत्र के पक्के पुल से महिला गोमती नदी में कूद गई। बाबा हज़ारा बाग निवासी कमल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका।

10 घंटे बाद रेस्क्यू में सफलता
बुधवार सुबह पुलिस ने SDRF और गोताखोरों की मदद से पुनः रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला का शव नदी से बरामद हुआ। आसपास के लोगों और क्षेत्रीय निवासियों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। शव का पंचनामा पूरा कर मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

पहचान के लिए जारी की फोटो
पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए फोटो जारी की है। महिला की उम्र लगभग 45–50 वर्ष बताई जा रही है। पहचान होने पर प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक (9454403847) या थाना कार्यालय चौक (7839861101) पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button