बीएलओ विपुल कुमार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 में सम्मान

अम्बेडकरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के तहत आलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-328, उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर बर्जी के बीएलओ विपुल कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विपुल कुमार ने अपने बूथ के सभी 445 मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय पर वितरित कर शत-प्रतिशत एकत्रित किया और उन्हें बीएलओ ऐप पर पूर्णत: डिजिटाइज किया। इसके अलावा, लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं को पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 से मैप कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

जिलाधिकारी ने किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विपुल कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आलापुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

शत-प्रतिशत प्रपत्र संग्रह और डिजिटाइजेशन

विपुल कुमार ने अपने बूथ पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर न केवल समयबद्ध ढंग से प्रपत्र एकत्रित किए, बल्कि उन्हें बीएलओ एप पर सही ढंग से डिजिटाइज कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इससे मतदाता सूची को अप टू डेट बनाए रखने में मदद मिली और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ी।

मतदाता मैपिंग में महत्वपूर्ण योगदान

उल्लेखनीय है कि विपुल कुमार ने लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं को वर्ष 2003 के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से मैप किया। इस कार्य से मतदाता सूची की विश्वसनीयता और सटीकता में सुधार हुआ।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *