राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: दिल्ली के प्रदूषण पर चुप क्यों हैं?

राहुल गांधी ने दिल्ली के प्रदूषण को हेल्थ इमरजेंसी बताया

X पर महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत का वीडियो शेयर किया

कहा: “भारत के बच्चे जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं”

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण रोकने के लिए न कोई तुरंत कार्रवाई कर रही है, न कोई योजना और जवाबदेही दिखा रही है

राहुल गांधी ने X (पूर्व ट्विटर) पर दिल्ली की महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा:
“मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है। लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं। मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं।”

राहुल गांधी ने 1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए सख्त और तुरंत लागू होने वाला एक्शन प्लान जरूरी है। उनके अनुसार, “हमारे बच्चों को बहाने नहीं बल्कि साफ हवा चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button