लखनऊ में दहेज उत्पीड़न का बड़ा मामला, FIR दर्ज

लखनऊ में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला, FIR दर्ज

महिला ने पति और सास पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया

कम दहेज का ताना, घर से निकालने और गहने रखने की शिकायत

लखनऊ। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र की LDA कॉलोनी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता निकिता महाजन ने अपने पति हरदेश महाजन और सास आशा महाजन पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, धोखे से विवाह करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

थाने में अव्यवस्था, FIR दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत

निकिता ने बताया कि जब वह सरोजनी नगर थाने गई, तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। महिला थाने भेजा गया, वहां शिकायत देने पर फिर सरोजनी नगर थाने भेजा गया। इस अव्यवस्था से दुखी होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की, जिसके बाद थाने को FIR दर्ज करने का आदेश मिला।

कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ना

निकिता ने बताया कि उसका विवाह 8 जून 2020 को आर्य समाज पद्धति से हरदेश महाजन के साथ हुआ था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति और सास ने कम दहेज लाने का ताना देकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पीड़िता ने कहा कि उसे रोजाना गालियां दी जाती थीं, अपमानित किया जाता था और घरेलू काम करवाने के बाद भोजन तक नहीं दिया जाता था

पिछले दो विवाह की जानकारी छिपाई, गहने रख लिए और घर से निकाला

निकिता ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसे पता नहीं था कि उसके पति के पहले दो विवाह हो चुके हैं। जब उसने इस बारे में कागजात दिखाने की मांग की, तो पति और सास हमेशा बहाने बनाकर टालते रहे

ससुराल वालों ने उसके गहने अपने पास रख लिए और 22 अप्रैल 2022 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपनी मां के साथ रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button