लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट्स का कैंसिलेशन जारी

लखनऊ: सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की 7 फ्लाइट रद्द रही। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले एयरलाइन काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम रही। ज्यादातर यात्रियों ने बताया कि उनकी फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया है और अगले दिन की टिकट दी जा रही है।

एक यात्री की फ्लाइट रात में होने वाली थी, लेकिन उसे रीशेड्यूल कर आज शाम की टिकट दे दी गई। एयरपोर्ट पर हालात पिछले तीन दिनों की तुलना में कुछ हद तक सामान्य दिखे।

कनेक्टिंग फ्लाइट्स में दिक्कत

लखनऊ की राधिका अवस्थी हनीमून के लिए मॉरीशस जा रही हैं। उनकी फ्लाइट बेंगलुरु से कनेक्टिंग है। लखनऊ से उनकी फ्लाइट कैंसिल दिख रही है, जबकि बेंगलुरु से कनेक्टिंग फ्लाइट कंफर्म है। यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद न मिलने की भी शिकायत की।

Related Posts

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने ताजमहल का किया दीदार

ताज की खूबसूरती देख खुद कैमरे से ली तस्वीरें डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाई कड़ी सुरक्षा, टूरिस्टों को फोटो-वीडियो की अनुमति नहीं आगरा। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना बुधवार…

Continue reading
किराए के मकान में धमाका, युवक झुलसा, दो बकरियों की मौत

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में मंगलवार देर रात एक किराए के मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *