हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देव बजाज ने पिछले 15 वर्षों में ग्राहकों को उत्तम सेवा प्रदान कर न केवल हरहुआ बल्कि आसपास के दूरदराज क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर देव बजाज के संचालक अंकुश सिंह ने बताया कि नई बजाज एन 160 की एक्स-शोरूम कीमत 1,25,021 रुपए है। बाइक कम डाउन पेमेंट और न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, सत्यदेव सिंह, विनय सिंह, बृजेश सिंह बबलू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एक भव्य एवं आकर्षक माहौल में किया गया।

नई बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग से हरहुआ और आसपास के युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button