लखनऊ में किराएदार के बॉयफ्रेंड समेत 4 युवकों ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला

लखनऊ में ठेकेदार पर जानलेवा हमला और लूट

हमलावरों में किराएदार का बॉयफ्रेंड अनुज और साथी शामिल

5 लाख नगद और लाखों के गहने लूटे गए

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में 15 दिसंबर की रात एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला हुआ। कॉलोनी निवासी जल निगम ठेकेदार पिंटू शर्मा के मुताबिक, रात लगभग 8:30 बजे उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर में अकेले थे।

इस दौरान किराएदार की छात्रा भारती के बॉयफ्रेंड अनुज और उसके साथियों ने घर में घुसकर हमला किया। चारों युवकों में से दो के हाथ में असलहा था। उन्होंने पिंटू शर्मा के सिर पर तमंचे के बट से वार किया और कमर में तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी।

हमलावरों ने अलमारी की चाबी छीनकर 5 लाख रुपए नगद और डेढ़ तोले सोने की चेन समेत करीब 7 ग्राम अन्य गहने लूटकर फरार हो गए। पिंटू शर्मा ने बताया कि इससे पहले भारती का किराया नहीं देने के विवाद में 5-6 दिन पहले उसने कमरा खाली कर दिया था।

पिंटू शर्मा ने पहचान किया कि हमलावरों में अनुज और एक अन्य आरोपी मलिक शामिल थे, जबकि बाकी दो युवक घर के बाहर खड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *