भारत ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को समन किया, धमकी पर आपत्ति दर्ज

ढाका। भारत सरकार ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमिदुल्लाह को बुधवार को समन किया। यह कदम ढाका में भारतीय उच्चायोग को मिली हालिया धमकी के बाद उठाया गया। भारत ने इस मामले पर बांग्लादेश सरकार के सामने औपचारिक रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। धमकी के स्वरूप और स्रोत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसे गंभीर सुरक्षा चिंता के रूप में देखा जा रहा है।

वीजा सेंटर बंद और मार्च रोकथाम
ढाका में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बुधवार दोपहर 2 बजे से बंद कर दिया गया। इसका कारण ‘जुलाई ओइक्या (जुलाई एकता)’ नामक संगठन द्वारा भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च निकालने की योजना थी। यह मार्च दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला था। भारत सरकार को आशंका थी कि इस मार्च से बड़ी संख्या में लोग जमा हो सकते हैं और सुरक्षा खतरे पैदा हो सकते हैं।

मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग से करीब एक किलोमीटर पहले रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कड़ी पुलिस नाकेबंदी के चलते अंततः सड़क पर बैठकर नारे लगाए और लाउडस्पीकर से भाषण दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और जुलाई के आंदोलन के दौरान भारत चले गए अन्य लोगों की वापसी की थी।

पूर्व धमकियां और बयान
एक दिन पहले, बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता हसनत अब्दुल्लाह ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को अलग करने की धमकी दी थी। उन्होंने ढाका में एक रैली में कहा कि अगर बांग्लादेश को अस्थिर करने की कोशिश की गई, तो बदले की आग सीमाओं के पार फैल जाएगी। बिना भारत का नाम लिए उन्होंने चेतावनी दी कि भारत विरोधी ताकतों को शरण दिया जाएगा और उत्तर-पूर्वी राज्यों को भारत से अलग किया जाएगा।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *