आगरा में रंगेहाथ पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। पति मौके से भाग गया, जबकि पत्नी ने प्रेमिका को पकड़ लिया और जमीन पर पटककर उसके बाल नोच दिए और लात-घूसों की बारिश कर दी।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पत्नी को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति जीतू कर्दम यूट्यूबर हैं और पत्नी शांति का आरोप है कि पति का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर है। इस बात को लेकर अक्सर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट होती थी। करीब चार महीने पहले शांति अपने 2 बच्चों (5 और 6 साल) को लेकर मायके चली गई थी।

रविवार को शांति को पता चला कि उसका पति कुबेरपुर में अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा है। वह अपने घरवालों के साथ मौके पर पहुंची और पति को रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी का कहना है कि उसने पहले भी पति के खिलाफ एत्मादपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *