सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना प्रदर्शन

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना प्रदर्शन

किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली और माफिया संरक्षण पर कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सोमवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने किसानों और क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो यूनियन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी।

ज्ञापन में बताया गया कि नागल, गागल्हेड़ी और तल्हेड़ी क्षेत्र के व्यापारियों को ‘खाद इंस्पेक्टर’, ‘डीओ’ और ‘चीफ’ के नाम पर अवैध वसूली से परेशान किया जा रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि यह उगाही स्थानीय माफिया के संरक्षण में हो रही है। संगठन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

सहारनपुर के नागल बस स्टैंड पर अवैध टेंपो स्टैंड से आए दिन दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। यूनियन ने मौके से अतिक्रमण हटवाने, यातायात व्यवस्था सुचारु करने, बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए शौचालय और रात्रि सुरक्षा हेतु प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

किसानों की सबसे बड़ी समस्या बजाज शुगर मिल पर करोड़ों रुपये के गन्ना भुगतान का बकाया होना बताया गया। यूनियन ने कहा कि भुगतान न होने से किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और उन्होंने मिल प्रबंधन पर कार्रवाई कर जल्द भुगतान कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button