पुणे में शिवसेना उम्मीदवार ने फाड़ा और निगल लिया विरोधी का A-B फॉर्म

पुणे, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिवसेना के उम्मीदवार उद्धव कांबले पर अपनी ही पार्टी के दूसरे उम्मीदवार मच्छिंद्र धवले का A-B फॉर्म फाड़कर निगलने का आरोप है।

घटना बुधवार को धनकवड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई। इसके बाद कांबले के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?

वार्ड नंबर 34 के लिए शिवसेना के दो उम्मीदवारों को A-B फॉर्म जारी किए गए थे। फॉर्म जारी होने के बाद कांबले और धवले के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस के अनुसार, बहस के दौरान कांबले ने धवले का फॉर्म छीन लिया, फाड़ दिया और उसके टुकड़े निगल लिए।

फॉर्म A और B राजनीतिक प्रक्रिया में जरूरी दस्तावेज हैं, जिनके आधार पर किसी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव में भाग ले सकता है।

कांबले हिरासत में, पूछताछ जारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कांबले की तलाश कर रही थी। इस दौरान उद्धव कांबले खुद पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि वे वार्ड नंबर 36 के पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं और पार्टी ने उन्हें A-B फॉर्म दिया था। हालांकि, उनके इस कदम के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।

नगर निगम चुनाव का अपडेट

महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं, जबकि काउंटिंग अगले दिन होगी। नॉमिनेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त हुई। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जनवरी है, जबकि उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 3 जनवरी को जारी की जाएगी।

पिछले चुनाव के नतीजे

राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 2 और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 21 दिसंबर को आए नतीजों में महायुति गठबंधन (NDA) ने बंपर जीत हासिल की।

  • कुल 288 सीटों में महायुति को 207 सीटें मिलीं।
  • भाजपा ने 117 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
  • एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP (अजित पवार) को 37 सीटें मिलीं।
  • विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन केवल 44 सीटों तक सीमित रहा।
    • कांग्रेस: 28 सीटें
    • NCP (शरद पवार): 7 सीटें
    • शिवसेना (UBT): 9 सीटें

इस घटनाक्रम और चुनावी नतीजों के बीच नगर निगम चुनाव का माहौल काफी गर्म बना हुआ है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *