कानपुर और अयोध्या के बीच पहला मुकाबला, अयोध्या ने किया शानदार प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित बी एन इंटर कॉलेज मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की शुरुआत की।

पहला मुकाबला रोमांचक रहा

शुभारंभ मैच कानपुर और अयोध्या की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कानपुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए। कानपुर की ओर से सम्राट ने 24 गेंदों में 35 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अयोध्या के अक्षय राय ने चार ओवर में चार विकेट लेकर कानपुर की टीम को दबाव में रखा।

अयोध्या ने 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 131 रन बनाकर जीत हासिल की। ओपनर बल्लेबाज विकास यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। कानपुर की ओर से सम्राट और बलराम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से अक्षय राय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

प्रतिभागियों और दर्शकों का उत्साह

मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉक प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ललित श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह और खंड विकास अधिकारी अकबरपुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button