गुजैनी में कारोबारी की कार पर नए साल में धमाका, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर।
गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी साड़ी कारोबारी अनुभव त्रिपाठी की कार पर 1 जनवरी को शाम करीब 5:45 बजे तीन युवकों ने धमाका किया। तेज आवाज सुनकर कारोबारी बाहर निकले, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश बमबाजी करते हुए कैद हो गए। पुलिस ने दो युवकों और एक बालक से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि सभी एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और किसी प्रकार की रंजिश नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि जांच में यह पाया गया कि धमाका पटाखे से हुआ, कोई बमबाजी या गुंडागर्दी नहीं थी। कार का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button