प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने डायमंड डेरी कॉलोनी में की औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने डायमंड डेरी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था और दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुनः औचक निरीक्षण किया।

मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को जोन-1 के विभिन्न वार्डों में सुबह 7 बजे औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां और लापरवाही मिली थी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। आज के निरीक्षण में मंत्री ने पाया कि सफाई कार्य जारी था और काफी हद तक कॉलोनी को स्वच्छ कर दिया गया था। अवैध कब्जे को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है।

सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनवाया जाए और जाली के माध्यम से उसकी बैरिकेटिंग भी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि 20 दिन बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा और सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में लगातार स्थलीय निरीक्षण करें और स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button