बंद मकान में चोर घुसा, पुलिस ने साहस दिखाकर दबोचा

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में शुक्रवार को एक बंद मकान में चोरी की कोशिश के दौरान शातिर चोर ने पुलिस को गोली मारने की धमकी दी। लेकिन साहसिक कार्रवाई करते हुए दरोगा भगत सिंह और सिपाही राम नरेश फौजी ने चोर को दबोच लिया।

मकान मालिक अंकुर दीक्षित ने बताया कि उन्होंने यह मकान एक साल पहले खरीदा था और डबल ताले लगाकर पैतृक घर में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने चोर को मकान में घुसते देखा और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को बाहर आने को कहा, लेकिन उसने पुलिस को धमकी दी। इसके बावजूद दरोगा और सिपाही ने साहस दिखाते हुए मकान में प्रवेश किया और चोर को पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को संदीप निवासी आवास विकास बताया।

कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक लोहे का एंगल बरामद हुआ है। मकान मालिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button