सीतापुर में बाइक हादसा: युवक जिंदा जलने से मौत, दूसरा झुलसा

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक की टंकी फट गई और पूरी बाइक आग का गोला बन गई। इस हादसे में एक युवक जिंदा जल गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक गौरव तिवारी (21) और घायल सियाराम (23) मिल में मजदूरी करते थे। दोनों नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button