उत्तरी भारत में सर्दी और कोहरे का कहर

नई दिल्ली/लखनऊ। देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। शनिवार सुबह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर प्रदेश के 4 जिलों, मध्य प्रदेश के 5 जिलों, पंजाब के 4 जिलों, हरियाणा के 3 जिलों, राजस्थान और बिहार के एक-एक जिले, साथ ही दिल्ली में तापमान सुबह 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बेहद ठंड

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज भी बर्फबारी जारी रही। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल-चीन बॉर्डर के पास तापमान माइनस 35 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सर्दी इतनी तेज है कि कुछ मिनट बाहर रहने पर आंखों में पानी जम जाता है। कालापानी इलाके में सीएसबी जवान स्पेशल ग्लास लगाकर चीन बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। नदी, नाले और झरने जम चुके हैं, और पीने का पानी बनाने के लिए बर्फ पिघलानी पड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर में 40 दिन के सर्दी के फेज “चिल्लई कलां” का 30 जनवरी को समापन हुआ। इससे श्रीनगर का न्यूनतम तापमान गुरुवार की माइनस 0.6°C से बढ़कर शुक्रवार को 1.30°C पहुंच गया।

यूपी और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कोहरे से हादसे

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सीमित रही। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 बजे नंगली गेट के पास 11 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 4 पिकअप, 5 कार और 2 ट्रक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button