लखनऊ के विभूतिखंड में देर रात भीषण सड़क हादसा

लखनऊ। Vibhuti Khand इलाके में मंगलवार देर रात दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गेट नंबर-2 के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार गाड़ी बंद नाले पर चढ़ गई, जबकि इको स्पोर्ट्स कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। कार में सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि इको स्पोर्ट्स में बैठा एक युवक नशे की हालत में था और गाड़ी से बाहर निकल पाने की स्थिति में नहीं था। लोगों ने उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी में ही पड़ा रहा। अन्य घायलों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button