मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर 25,819 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बढ़त रही, वहीं निफ्टी-50 के 31 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। मेटल, बैंकिंग और FMCG सेक्टर में खरीदारी देखी गई, जबकि IT शेयरों में गिरावट रही।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
जापान का Nikkei 225 1.02% चढ़कर 57,143 पर बंद हुआ।
दक्षिण कोरिया का KOSPI, हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng Index और चीन का Shanghai Composite Index बंद रहे।
17 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा।
Dow Jones Industrial Average 32 अंक बढ़कर 49,533 पर बंद हुआ।
NASDAQ Composite 0.14% चढ़कर 22,578 पर और
S&P 500 3 अंक बढ़कर 6,843 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों की गतिविधि
17 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 999 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 375 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
फरवरी में अब तक FIIs ने 1,350 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने 11,630 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।
जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने 69,220 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।








