मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को महिला थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा, उपनिरीक्षक हर्षिका और उपनिरीक्षक दीपिका ने छात्राओं को जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं को महिला और बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इनमें कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शामिल हैं।

पुलिस टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इनमें 1090, 1098, 1076, 112, 1930, 181 और 102 शामिल हैं। इनके उपयोग के बारे में सरल तरीके से समझाया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और जागरूकता के महत्व पर भी जोर दिया गया। छात्राओं को किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Posts

जलालपुर के दाउदपुर में गौशाला में भीषण आग, तीन मवेशियों की मौत

अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर तहसील स्थित दाउदपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना…

Continue reading
टांडा में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

अंबेडकर नगर के टांडा में विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *