इमामबाड़ा बाज़िदपुर में ताज़ियती जलसा, मजलिस

जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के बाज़िदपुर स्थित इमामबाड़ा में रविवार शाम लगभग 6 बजे उलेमा-ए-अम्बेडकरनगर व फैजाबाद की ओर से एक ताज़ियती जलसा, मजलिस और दुआ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई उलेमा, समाजसेवी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

जलसे की अध्यक्षता मौलाना सैय्यद हैदरी साहब ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और समाज के प्रति किए गए योगदान को याद किया। उलेमाओं ने अपने संबोधन में लोगों से आपसी भाईचारा, धैर्य और धार्मिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।मजलिस में मौलाना बाक़र मेहदी, मौलाना अशफ़ाक़ हुसैन, मौलाना ज़ग़म बाक़री, एम. रमज़ान अली, मौलाना सैय्यद आबिद, मौलाना क़ैसर अब्बास ख़ान, मौलाना मोहम्मद बाक़र और मौलाना क़म्बर अली ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ताज़ियती कलाम भी पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button