टांडा में पांच वारंटी गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को उनके घर से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों को कारण बताया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख (छोटी बाजार शेखपुरा), अजय मिश्रा (नारायणपुर), रंजीत पासवान (सगरा ब्राहिमपुर), रवि (सूरापुर) और ऋषिमुनि (परसावा कला) शामिल हैं। सभी आरोपी टांडा कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button