
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है, वहीं दूसरे नेता सौरभ भारद्वाज ने उन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
राघव चड्ढा का पोस्ट- ‘कहानी अभी बाकी है’
राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके कुछ सहयोगी “मजबूरी में” वीडियो जारी कर रहे हैं और यह दावा कर रहे हैं कि वह संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे।
उन्होंने जवाब देते हुए लिखा—
“मेरे उन सहयोगियों के लिए एक छोटी झलक… कहानी अभी बाकी है।”
इसके साथ ही चड्ढा ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्हें संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए दिखाया गया है।
‘पंजाब मेरी आत्मा है’
अपने पोस्ट में चड्ढा ने भावनात्मक अंदाज में लिखा—
“पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।”
उनका यह बयान साफ तौर पर उन आरोपों का जवाब माना जा रहा है, जिनमें कहा गया था कि वह पंजाब के मुद्दों को पर्याप्त तरीके से नहीं उठा रहे।








