लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टरों पर बवाल

‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ के पोस्टरों को लेकर सपा का विरोध

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav के खिलाफ लगाए गए विवादित होर्डिंग्स को लेकर मंगलवार को सियासी माहौल गरमा गया। पोस्टरों के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और कई जगहों पर होर्डिंग्स फाड़ दिए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग इस तरह के पोस्टर लगाकर उनके नेता की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, ये होर्डिंग्स ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नामक संगठन द्वारा Jaunpur, Amethi समेत प्रदेश के करीब 10 जिलों में लगाए गए हैं। मंगलवार सुबह इन पोस्टरों की तस्वीरें सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

पोस्टरों में अखिलेश यादव को फिल्म ‘धुरंधर’ के एक विलेन किरदार ‘रहमान डकैत’ के रूप में दिखाया गया है, जिसके नीचे “अखिलेश का ल्यारी राज” लिखा गया है। साथ ही उनके शासनकाल के दौरान हुए Muzaffarnagar और Shamli दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई है।

वहीं दूसरी ओर पोस्टर में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की तस्वीर कन्या पूजन करते हुए लगाई गई है, जिसके नीचे “धुरंधर सीएम” लिखा गया है। साथ ही माफिया Atiq Ahmed और Mukhtar Ansari पर हुई कार्रवाई की खबरों की कटिंग भी जोड़ी गई है।

इन होर्डिंग्स के जरिए जनता से सवाल किया गया है—“आपको क्या चाहिए?”

इस पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां एक ओर सपा इसे अपने नेता का अपमान बता रही है, वहीं दूसरी ओर पोस्टर लगाने वाले संगठन इसे जनजागरण अभियान बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button