
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन हुमायूं कबीर के एक वीडियो ने राजनीति में हलचल मचा दी है। वीडियो में हुमायूं कबीर कथित तौर पर बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ की डील और ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने की योजना पर चर्चा करते दिख रहे हैं।
हालांकि, प्रमुख समाचार एजेंसी भास्कर ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। वीडियो को लेकर कुणाल घोष ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हुमायूं कबीर सुबेंदु अधिकारी, प्रधानमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी हैं।
TMC नेता ने आगे दावा किया कि बीजेपी ने हुमायूं के जरिए मतुआ, हिंदू और मुस्लिम समुदायों को बेवकूफ बनाने के लिए ‘B टीम’ और ‘C टीम’ बनाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच तुरंत प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जानी चाहिए।
इस चुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी 294 विधानसभा सीटों में से 118 पर चुनाव लड़ रही है। उनका गठबंधन AIMIM के साथ है। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो फेज में होंगे—23 और 29 अप्रैल को मतदान, और परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।









