पंचायत भवन में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना से विवाद

भगवानपुर गांव में ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जिला प्रशासन से शिकायत

अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा भगवानपुर (पोस्ट जमुनीपुर) में पंचायत भवन परिसर में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि 13 अप्रैल 2026 की रात पंचायत भवन परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा बिना सक्षम अनुमति के स्थापित कर दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य ग्राम प्रधान सुखराम राजभर की देखरेख में किया गया। घटना के बाद गांव में असंतोष और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।

अनुमति प्रक्रिया पर सवाल
पंचायत भवन के उपयोग को लेकर विवाद
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रतिमा स्थापना के लिए न तो ग्राम पंचायत की स्वीकृति ली गई और न ही किसी प्रशासनिक स्तर पर अनुमति प्राप्त की गई।लोगों का कहना है कि पंचायत भवन जैसे सार्वजनिक परिसर में बिना प्रक्रिया के किए गए इस कार्य से भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है।

जांच कर स्पष्ट करने की अपील
ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को दिए गए पत्र में मामले की जांच और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button