
- 27 और 29 अप्रैल को पानी सप्लाई बाधित
- सुबह 5 से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद
- टंकी और पंप की मरम्मत कार्य जारी
अंबेडकरनगर: नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने शहर के तीन वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। पटेलनगर, शास्त्रीनगर और गांधीनगर वार्डों में 27 अप्रैल और 29 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
नगर पालिका के अनुसार पटेलनगर पानी टंकी की मरम्मत 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी। वहीं महानगर पंप का मरम्मत कार्य 29 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।इन कार्यों के चलते जल आपूर्ति व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया जाएगा।
सुबह से शाम तक जलापूर्ति बाधित
निर्धारित तिथियों पर सुबह 05:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इसके बाद शाम 05:00 बजे से रात 10:00 बजे तक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य के दौरान तकनीकी कारणों से दिन में पानी की आपूर्ति संभव नहीं होगी।
नगर पालिका परिषद ने प्रभावित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी संग्रह कर लें और आवश्यक उपयोग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।आवश्यक कार्यों के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
अधिशासी अधिकारी विशाल सरस्वत ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मरम्मत कार्य जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई व्यवस्था पहले की तरह सामान्य हो जाएगी।









