बिहार : बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री समरथ चौधरी 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह गाँधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
शपथ ग्रहण में दिग्गजों की मौजूदगी
इस समारोह में Narendra Modi, Amit Shah और JP Nadda सहित एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा Nitish Kumar भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला
सूत्रों के अनुसार इस विस्तार में भाजपा और जदयू के बीच 50-50 फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा हो सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा से 12, जदयू से 11, जबकि अन्य सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
राजनीतिक बदलाव के बाद बड़ा फैसला
बता दें कि 15 अप्रैल को Samrat Choudhary ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज थीं। विपक्ष इस देरी को मुद्दा बना रहा था, लेकिन अब सरकार इसे औपचारिक रूप देने जा रही है।
महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश
यह कैबिनेट विस्तार न केवल बिहार की राजनीति में संतुलन बनाएगा बल्कि आने वाले समय में सरकार की कार्यशैली और रणनीति को भी स्पष्ट करेगा।









