भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाया जश्न

जलालपुर में समारोह, मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जताई खुशी

अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत पर जश्न मनाया। नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उत्साह जताया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और मीडिया प्रभारी विकास निषाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को टीका लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद नगर में पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता से यह सफलता मिली है। कार्यकर्ताओं ने आने वाले चुनावों में भी इसी तरह प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, गिरीश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button