विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस

टीवीके को समर्थन देने पर कांग्रेस सहमत, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी के शामिल होने के संकेत

तमिलनाडु : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके राज्य में सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर लिया है और जल्द ही इसको लेकर औपचारिक घोषणा भी हो सकती है।

कांग्रेस समर्थन देने के पक्ष में

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव K. C. Venugopal ने पहले ही दावा किया था कि टीवीके ने सरकार गठन के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। अब पार्टी के अंदर हुई चर्चाओं के बाद कांग्रेस नेतृत्व समर्थन देने के पक्ष में दिखाई दे रहा है।  बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस समर्थन के बदले नई सरकार में दो मंत्री पद की मांग कर सकती है। इस मुद्दे पर पार्टी प्रभारी और वरिष्ठ नेता टीवीके नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं।

राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि Rahul Gandhi विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge चाहते थे कि अंतिम फैसला Tamil Nadu Congress Committee द्वारा लिया जाए। इसी वजह से दिल्ली बैठक के बाद तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें टीवीके को समर्थन देने पर सहमति बनी।

7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार को शुभ मानते हैं और इसी दिन नई सरकार का गठन करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button