अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में हुए दर्दनाक हत्याकांड के बाद बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। 2 मई को चार मासूम बच्चों और 3 मई को उनकी मां गौसिया की हत्या के बाद बच्चों के पिता नियाज सऊदी अरब से वापस घर पहुंचे। वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी का अंतिम दर्शन किया।
पूरे इलाके में पसरा मातम
पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजन और स्थानीय लोग भावुक हो गए। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा।
आरोपी पर पहले से था शक
मीडिया से बातचीत में नियाज ने बताया कि उन्हें आरोपी आमिर पर पहले से शक था। एक महीने पहले बच्चों के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने परिवार को भी दी थी। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को फोन कर आमिर का नाम बताया था।
पुलिस कार्रवाई पर जताया भरोसा
5 हत्याओं के बाद परिवार में मातम, सऊदी से लौटे पिता ने दिया बयान