
- 50% सरकारी बैठकें होंगी ऑनलाइन
- पंजाब में बुधवार को चार पहिया वाहन पर रोक
- हरियाणा सीएम हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी चलेंगे
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बचत और ईंधन खपत कम करने को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का असर अब राज्यों में दिखाई देने लगा है। देश के कई राज्यों ने ईंधन बचत को लेकर नई पहल शुरू की है।
Maharashtra के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis गुरुवार को एमएलसी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से विधान भवन पहुंचे। उनकी यह पहल ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के तौर पर देखी जा रही है।
दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम
Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए कई नए निर्देश जारी किए हैं। अब दिल्ली में सरकारी कर्मचारी सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ करेंगे। इसके अलावा 50 प्रतिशत सरकारी बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।
सरकार ने यह भी तय किया है कि कोई भी मंत्री अगले एक साल तक विदेशी दौरे पर नहीं जाएगा, ताकि सरकारी खर्च और ईंधन की खपत कम की जा सके।
त्रिपुरा और पंजाब में भी नई व्यवस्था
Tripura में ग्रुप C और D के केवल 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी ही रोजाना कार्यालय आएंगे, जबकि बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी।
वहीं Punjab में राज्यपाल कार्यालय ने निर्णय लिया है कि हर बुधवार अधिकारी चार पहिया वाहन का उपयोग नहीं करेंगे।
हरियाणा में मुख्यमंत्री बिना गाड़ी चलेंगे
Haryana के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने भी ईंधन बचत अभियान में हिस्सा लेते हुए सप्ताह में एक दिन बिना गाड़ी के चलने का फैसला किया है।
सरकारों की इन पहलों को ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









