ग्रीस में शुरू हुआ UPI, भारत का डिजिटल पेमेंट नेटवर्क हुआ ग्लोबल

एथेंस में NPCI और यूरोबैंक की साझेदारी से लॉन्च, पीयूष गोयल ने देखा लाइव डेमो

एथेंस/नई दिल्ली। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब ग्रीस में भी शुरू हो गया है। ग्रीस इस डिजिटल पेमेंट नेटवर्क से जुड़ने वाला नया देश बन गया है, जिससे भारत की फिनटेक तकनीक का वैश्विक विस्तार और मजबूत हुआ है।

एथेंस स्थित यूरोबैंक के मुख्यालय में यूरोबैंक और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Limited) की साझेदारी के तहत इस सेवा की शुरुआत की गई। इस दौरान UPI का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान इस लाइव डेमो में हिस्सा लिया और तकनीक के प्रदर्शन को देखा। उन्होंने कहा कि UPI को मिल रही वैश्विक स्वीकार्यता यह साबित करती है कि भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रणाली सीमाओं के पार भी प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम है और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय डिजिटल भुगतान को और आसान बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button