ससुराल में पत्नी की गला रेतकर हत्या

पारिवारिक विवाद के बीच पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

  • वारदात के बाद आरोपी पति फरार हुआ
  • पुलिस ने बाद में आरोपी को हिरासत में लिया
  • 20 दिन से मायके में रह रही थी महिला
  • फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

 सहारनपुर। सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सनी सैनी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब 20 दिन पहले विवाद के बाद महिला मीनू मायके चली गई थी। बुधवार सुबह आरोपी ससुराल पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मीनू और सनी सैनी ने करीब 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button