काकोरी में मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर तोड़ चोरी

  • काकोरी के टिकरिया मोड़ की घटना
  • शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर
  • करीब 7 लाख रुपये का सामान चोरी

लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना टिकरिया मोड़ स्थित बहरू रोड पर राधा-कृष्ण मार्केट की है, जहां बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और महंगे मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लेकर फरार हो गए।

करीब सात लाख रुपये का नुकसान

दुकान संचालक विश्वजीत के अनुसार, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

व्यापारियों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि व्यस्त इलाके में इस तरह की चोरी पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

तहरीर का इंतजार

पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित दुकानदार की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button