हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

गंगाजल लेकर लौटते समय नहाने उतरे चार दोस्त हादसे का शिकार, एक को बचाने में सभी की गई जान

हरिद्वार। चंडीगढ़ से हरिद्वार कांवड़ लेने आए चार दोस्तों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। चारों गंगाजल भरकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में गंगनहर में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव और दलदली मिट्टी में फंस गया। उसे बचाने के लिए तीन अन्य साथी भी पानी में कूद पड़े, लेकिन चारों गहरे पानी में डूब गए।

पहली बार कांवड़ लेने आया था नीतिश

मृतकों में सेक्टर-30 निवासी शिवांशु, नीतिश, भरत और सेक्टर-29 निवासी रोहित शामिल हैं। नीतिश पहली बार कांवड़ लेने गया था। उसकी मां ने बताया कि बेटे ने भोलेनाथ की कसम खाकर भरोसा दिलाया था कि वह पानी में नहीं उतरेगा और कोई जोखिम नहीं उठाएगा।

जलाभिषेक की तैयारियां रह गईं अधूरी

परिवारों ने 3 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक के लिए मंदिर में विशेष तैयारियां की थीं। शिव मंदिर के बाहर टेंट लगाए जा रहे थे और ढोल-नगाड़ों की भी बुकिंग हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे शव

चारों युवकों के शव शनिवार को चंडीगढ़ लाए जाएंगे। इस हादसे के बाद परिवारों और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button