Apple App Store पर लौटा Telegram ऐप

कुछ समय के लिए गायब हुआ ऐप फिर हुआ रिस्टोर, कंपनी ने वजह का खुलासा नहीं किया

नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप Telegram एक बार फिर Apple App Store पर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ऐप को रिस्टोर कर दिया गया है और जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए सामान्य रूप से उपलब्ध होगा। हालांकि, ऐप के हटने और दोबारा बहाल होने की वजह कंपनी ने स्पष्ट नहीं की है।

इससे पहले App Store पर Telegram का पेज खुलने पर ‘Page Not Found’ (404 Error) का संदेश दिखाई दे रहा था। यह त्रुटि आमतौर पर तब दिखाई देती है, जब किसी ऐप या वेबसाइट का पेज उपलब्ध नहीं होता या सर्वर से संबंधित तकनीकी समस्या होती है।

इस बीच, रूस में Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ कार्रवाई भी चर्चा में है। रूसी सुरक्षा एजेंसी FSS ने उन पर आतंकवाद को बढ़ावा देने से जुड़े आरोप लगाए हैं और उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। एजेंसी का आरोप है कि Telegram ने संदिग्ध चैनलों और बॉट्स पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं की।

रूस में Telegram पर पहले से कई प्रतिबंध लागू हैं। नए घटनाक्रम के बाद वहां इस ऐप पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button