तिरंगामय हुआ महामाया मेडिकल कॉलेज

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में परिसर में बांटे गए तिरंगे, ओपीडी और कार्यालयों में दिखा देशभक्ति का रंग

अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में विशेष आयोजन किया गया। चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने अभियान में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

एक-दूसरे को भेंट किए तिरंगे

अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों और चिकित्सकों को तिरंगे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य कार्यालय में रामजीत बाबू ने प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव को तिरंगा भेंट किया। इसके बाद कॉलेज की विभिन्न ओपीडी, कार्यालयों और कार्यस्थलों पर चिकित्सकों, फैकल्टी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज दिए गए।

यह आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के दिशा-निर्देशन में और कल्चरल सोसायटी के सचिव डॉ. पंकज के सहयोग से हुआ।

‘राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा करें’

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखते हुए अपने कार्यों के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

परिसर में दिखा तिरंगे का रंग

अभियान के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सकों, फैकल्टी, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ओपीडी से लेकर विभिन्न कार्यालयों तक तिरंगे नजर आए। आयोजन के दौरान परिसर में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button