बारिश-हवा के बीच खेतों में उतरा प्रशासन, फसल नुकसान का सर्वे तेज

हर तहसील में अफसरों ने संभाली कमान, राजस्व और संबंधित विभागों की टीमें खेत-खेत पहुंचकर देख रहीं फसलों की स्थिति

अंबेडकरनगर। लगातार बारिश और तेज हवा के बीच फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन ने सर्वे तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को जिले की सभी तहसीलों में अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। खेतों में फसलों की स्थिति देखी गई और संभावित नुकसान का आकलन कराया गया।

एसडीएम ने क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर निकले। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। खेतों में पहुंचकर बारिश और तेज हवा से फसलों पर पड़े असर की जानकारी ली गई।

इसके साथ ही राजस्व और संबंधित विभागों की गठित टीमें भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का सर्वेक्षण किया जा रहा है।

खेतों की स्थिति के आधार पर तैयार होगा आकलन

प्रशासन की टीमें प्रभावित फसलों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर रही हैं। सर्वेक्षण के दौरान फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि फसल क्षति का सर्वे नियमानुसार कराया जा रहा है। आकलन की प्रक्रिया के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ntpc-tanda-hindi-pakhwada-kavya-sandhya-2026/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button