अडियाला जेल में इमरान खान से मिलीं बहन और बुशरा बीबी

पुलिस ने तीन बहनों में सिर्फ नोरीन को जेल जाने की अनुमति दी

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई मुलाकात
  • नोरीन नियाजी 9 महीने बाद भाई इमरान से मिलीं
  • इलाज के लिए अस्पताल भेजने के कोर्ट के आदेश की दी जानकारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई। नोरीन करीब नौ महीने बाद अपने भाई इमरान खान से मिलीं।

सेहत की जानकारी ली

करीब 15 मिनट चली मुलाकात में नोरीन ने इमरान की सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इमरान को सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बारे में भी बताया, जिसमें इलाज के लिए उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का निर्देश दिया गया है।

बुशरा बीबी से भी हुई मुलाकात

इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुलाकात करीब 30 से 35 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद नोरीन ने इमरान से मिलने की पुष्टि की। हालांकि, कोर्ट में दिए गए भरोसे के मुताबिक उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

तीन बहनों में सिर्फ नोरीन को मिली अनुमति

नोरीन अपनी बहनों अलीमा खान और उजमा खान के साथ अडियाला जेल के लिए रवाना हुई थीं। तीनों को रास्ते में डहगल चेकपॉइंट पर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने केवल नोरीन को जेल जाकर इमरान खान से मिलने की अनुमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button