सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार यानी 9 सितंबर को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 355 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। एक किलो चांदी का भाव 1,891 रुपए बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गया है।
2026 में सोना 20 हजार रुपए महंगा
इस साल सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए का था। अब इसका भाव बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गया है। यानी साल की शुरुआत से अब तक सोना करीब 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी
चांदी की कीमत भी साल के दौरान बढ़ी है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गया है।
हालांकि, इस साल दोनों धातुओं में बड़े उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले हैं। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।









